जहानाबाद, दिसम्बर 7 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। बेहतर मौनसून और वर्षा से खरीफ फसलों में बंपर पैदावार से किसानों में खुशी तो है, वहीं रबी फसलों की ससमय बुवाई न होने से उहापोह की स्थिति कायम है। यह स्थिति जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों में है। खेतों में नमी की अधिकता के कारण धनकटनी प्रभावित हो रहा है। हार्वेस्टर खेतों में चल नहीं पा रहा है। दूसरी ओर मजदूरों की कमी से किसान मायूस होकर खेतों में नमी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि हुलास गंज प्रखंड क्षेत्र में धान एवं गेंहू का उत्पादन प्रमुखता से होता है। लेकिन खेतों में नमी की अधिकता से कटनी तो प्रभावित हो ही रहा है, गेंहू की बुबाई पर भी ग्रहण लग गया है। जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार के अनुसार गेंहू बुवाई का सही समय 5 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बुवाई सबसे अच्छी मानी जाती है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.