मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर। गेहूं बेचने के लिए इस वर्ष जिले के 516 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन बाजार मूल्य सरकारी दर से अधिक रहने के कारण किसानों ने रूची नहीं ली। आवेदन करने वाले 516 किसानों में मात्र 178 किसानों ने सरकारी दर पर गेहूं बेचे। सबसे अधिक आवेदन तारापुर प्रखंड के किसानों ने किया था। 111 किसानों में मात्र 34 किसानों ने सरकारी केन्द्रों पर गेहूं बेचे। किसानों से खरीद की गयी गेहूं को बिहार राज्य खाद्य निगम(एसएफसी)को उपलब्ध कराया जा रहा है। एसएफसी को अबतक 136 टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...