शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- पुवायां। गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं का अंबार लगा है खरीद नहीं होने के कारण किसान बहुत परेशान हो रहे है। किसानों ने खरीद नही किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गेहूं खरीद शुरू हुए 6 दिन बीत गए लेकिन सोमवार तक एक किलो गेंहू की खरीद नहीं शुरू हो। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि अभी तक उनके पास बारदाना नही है। आरएफसी के क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि नेफेड के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद हो रही है लेकिन वह 200 रुपये खर्च के नाम पर कटौती ले रहे है। किसानों ने बताया कि 4 दिन पूर्व क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आए थे अभी तक तौल नहीं होने के कारण रात-दिन गेहूं की रखवाली कर रहे है जिसके बाद भी छुट्टा पशु बहुत नुकसान कर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.