इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- बकेवर। बकेवर समिति के सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर भी पॉश मशीन नहीं भेजे जाने से खरीद नहीं हो पा रही है। 1अप्रैल से किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं जिसके लिए खरीद केंद्रों पर बारदाना, कांटा बांट आदि की व्यवस्था भी कर दी गई है। फसल की कटाई भी होने लगी है वह तो गनीमत यह है कि पिछले तीन-चार दिन से बारिश होने के कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई है इस कारण गेहूं की आवक खरीद केंद्रों पर फिलहाल कम हो रही है। कोई इक्का दुक्का किसान के गेहूं कट गए हैं। जो लेकर आ रहे हैं। पोर्टल पर आवेदन स्वीकृत होने भी तीन चार दिन का समय लग रहा है। जैसे-जैसे आवेदन स्वीकृत होते जा रहे हैं वैसे ही गेहूं की तौल केंद्रों पर होती है। परन्तु कई सरकारी खरीद केंद्रों गेंहूं की तौल के लिए पॉश मशीने आज तक विभाग ने ...