सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों, गेहूं खरीद एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विशेष रूप से नामान्तरण, वरासत, सीमांकन, भू-अधिग्रहण, भूमि विवाद निस्तारण, राजस्व वसूली एवं जनशिकायतों के निराकरण की प्रगति पर विभागवार चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायें और शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार ही गेहूं की खरीद की जाये। डीएम ने कहा कि राजस्व कार्यों में शिथिलता कदापि स्वीकार्य नहीं होगी। समीक्षा के दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि राजस्व वसूली की प्रगति नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए और लक्ष्य के अनुरूप वसूली...