मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन देकर गेहूं क्रय केंद्रों के प्रचार-प्रसार की मांग की है। किसान नेता का कहना है कि सहकारी समितियों पर क्रय केंद्र की सूची चस्पा कराई जाए। किसानों को केंद्रों की जानकारी नहीं होने से दिक्कत हो रही है। सच तो यह है कि इन दिनों मौसम को लेकर किसान परेशान हैं। जबकि, समितियों पर भी केंद्र नहीं खोले गए हैं। गेहूं खरीद के लिए सरकारी केंद्रों का प्रचार कराया जाए, जिससे कि किसान आसानी से गेंहू की बिक्री कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...