बाराबंकी, अप्रैल 7 -- जैदपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंदौली में गेहूं के खेत में लगे ठूठ में मंगलवार की रात लगभग सात बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई, जो हवाओं का संग पाकर आसपास के गेहूं के खेत में फैलती चली गई। जिससे लगभग चार बीघे गेहूं की फसल जल गई। खेत में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान साहबदीन व संजय के खेत की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.