बलरामपुर, अप्रैल 7 -- रमेश पाठक /बलरामपुर । उत्तर प्रदेश जिले के बलरामपुर में ललिया थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में मंगलवार सुबह एक अनोखी और रोमांचक घटना ने ग्रामीणों के बीच हलचल पैदा कर दी। गांव के पूरब स्थित माइनर नहर किनारे गेहूं के खेत में दुर्लभ वन्यजीव फिशिंग कैट (जंगली बिल्ली) के तीन शावक मिलने से इलाके में कौतूहल और चिंता दोनों का माहौल बन गया। सुबह करीब आठ बजे किसान सियाराम यादव जब अपने खेत में गेहूं की कटाई करने पहुंचे, तो उनकी नजर अचानक तीन छोटे शावकों पर पड़ी। अपरिचित वन्यजीव को देखकर वे घबरा गए और पहले उन्हें तेंदुए के बच्चे समझ बैठे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिससे वहां भीड़ लग गई।घटना की सूचना मिलते ही गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ओंकार तिवारी ने तत्काल वन विभाग को अवगत कराया। बनकटवा रेंज से जुड...