गेंहू की खंदाई के दौरान खेत से लापता बच्ची मिली
बरेली, अप्रैल 12 -- नवाबगंज।रात में खेत से लापता बच्ची चार घंटों तक तलाशने के बाद एक ट्यूबवेल पर जमीन में बिछे बोरे पर लेटी मिली। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली। नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव के मुस्तफा शनिवार शाम खेत पर थ्रेसर से गेहूं खंदाई करा रहे थे। खेत पर उनकी पत्नी नईमा बानो ढाई साल की बेटी तौसीबा ने थ्रेसर के पास खेत में ही सुला दिया था। शाम 10 बजे अचानक तौसीबा लापता हो गई। पिता ने गुमशुदगी दर्ज करायी। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और बच्ची की तलाश की।चार घंटे की मशक्कत के बाद देर रात बच्ची दूर के एक ट्यूबवेल पर जमीन में बिछी बोरी पर लेटी मिली।फोटो कैप्शन: फोटो-1 अपनी मां के साथ बच्ची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.