गेंहू काट रहे किसान को टस्कर हाथी ने दौड़ाया
बहराइच, अप्रैल 13 -- मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अन्तर्गत नेपाल से सटे बर्दिया गांव में गेंहू के खेत की कटाई कर रहे किसान राजू भार्गव को टस्कर हाथी ने दौड़ा लिया। किसान ने हाथी की चकमा देते हुए इधर उधर भागते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई। किसान राजू भार्गव ने बताया कि शोर शराबा सुनकर अन्य किसान जैसे हांका लगाने का प्रयास किया तो तो हाथी ने उनको भी दौड़ा लिया। इसी बीच किसानों में भगदड़ मच गई। हालांकि गनीमत रही कि गगजमित्रों की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी आशीष गौड़ के आदेश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर गजमित्रों के साथ मिलकर हाथी को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। हाथी देर रात खेतों में डटा हुआ है। गजमित्रों कि टीम मेगाफोन के जरिये लोगो को अलर्ट करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.