गाज़ियाबाद, अप्रैल 20 -- मुरादनगर, अमन वत्स। गंगनहर पटरी मार्ग स्थित गांव पैंगा में किसान राजवीर सिंह के गेंहू और ईंख के खेत में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग के कारण किसान को लाखों रूपये का नुकसान हुआ। निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव पैंगा निवासी राजवीर सिंह किसान है। गंगनहर पटरी किनारे उनके खेत है। उन्होंने बताया कि लगभग 25 बीघा गेंहू और इतनी ही ईंख की फसल है। राजवीर के अनुसार गेंहू की फसल पककर तैयार है। वह गेंहू कटाई की तैयारी में लगे थे। सोमवार दोपहर अचानक गंगनहर पटरी किनारे खड़ी झाड़ियों से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई और आग ने किसान राजवीर की गेंहू व ईख की फसल को चपेट में ले लिया। लोगों ने आग की सूचना किसान राजवीर सिंह को दी। किसान ने ग्रामीणों के साथ मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.