सीवान, अप्रैल 9 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़कर रख दिया है। बरसात से किसान काफी परेशान है। इसमें सबसे भारी क्षति गेहूं,सरसो व आम- लीची को काफी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को अचानक मौसम का रुख बदला और हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों इसके को काफी मुश्किल में डाल दिया है। लगभग एक घंटा तक बुंदाबांदी होती रही। उसके बाद एक बार फिर से जोरदार बारिश हुई। जिससे जहां सब्जी की फसलों को फायदा हुआ। वहीं आम- लीची एवं अन्य फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा क्षेत्र की सभी गड्ढेदार सड़कों पर जलजमाव से सड़कें पूरी तरह से कीचड़युक्त हो गई है। बता दें कि विगत वर्ष औसतन बारिश बहुत कम हुई। जिससे गेहूं की बुआई के समय खेतों में पर्याप्त नमी नहीं थी। ऐसे में किसानों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.