सीतापुर, सितम्बर 9 -- महोली, संवाददाता। जिले के अलग-अलग इलाकों में लोग जंगली जानवरों की दहशत के साए में जी रहे हैं। संदना में बाघिन तो महोली के मुसब्बरपुर और हरगांव के महादेव अटरा गांव में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर डर बना हुआ है। बीते मंगलवार को महेली क्षेत्र के मुसव्वरपुर गांव में लंबी छलांग लगा तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया था। बुधवार को अब संदना इलाके के गेंधरिया गांव के पास बाघिन के ताजा पगचिन्ह मिले हैं। जिसके बाद वन विभाग की टीमों ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। वहीं महोली में तेंदुए की मौजूदगी के ताजा निशान नही मिले हैं।

स्थानीय स्थिति संदना इलाके में बीते 54 दिन से लोग बाघिन के डर के बीच जीने को मजबूर हैं। बीते रविवार को रसूलवा के पास नंदिनी गौशाला के पास बाघिन के पग चिन्ह मिले थे। जिसके बाद वन विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी बाघिन क...