हाथरस, अप्रैल 21 -- जल्द ही टीचर्स प्रीमियर लीग सेंसन टू की शुरूआत डीआरबी इंटर कालेज के मैदान पर होगी। जिसमें बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षक गेंद व बल्ले से अपना जौहर दिखायेंगे। शिक्षकों की यह क्रिकेट लीग स्व:रविकांत गुप्ता की स्मृति में आयोजित कराई जाएगी। सोमवार को वृद्धावन गार्डन में आक्शन के जरिए छह टीमों में खिलाड़ी दिए गए। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 16 मई से 21 मई के मध्य आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कुछ छह टीमें प्रतिभाग करेगी। जिसमें छावा रिवेजर्स की कमान नीरज चौधरी, शिवाजी वारियर्स मानवेंद्र चौधरी, राजगुरु रायल्स टिंकू चौधरी, सुखदेव सेंसेशन प्रवीन ठाकुर, भगत सिंह लीजेंड रोहिताश यादव व महाराधा फाइटर्स की कमान पुष्पेंद्र राना के कंधों पर होगी। यह भी...