श्रावस्ती, मार्च 25 -- सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेव के मजरा इमलिया में क्रिकेट खेल के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार इमलिया निवासी सुनीता देवी (36) पत्नी रक्षा राम गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान वहां से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आई गेंद उनके सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गईं।परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार किया गया। लेकिन बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने और बार-बार उल्टी होने पर देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए महिला को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के लिए रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.