बक्सर, जून 24 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी रणवीर कुमार को अपने पड़ोसी के यहां से बच्चों को गेंद मांगना महंगा पड़ा। गेंद मांगने पर पड़ोसी संजय सिंह व उनकी पत्नी मोनी देवी ने युवक की पिटाई कर दी। जख्मी युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस को दिए आवेदन में रणवीर कुमार ने कहा कि बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों की गेंद संजय सिंह के छत पर चला गया। जब बच्चे गेंद मांगने गए। तब संजय सिंह व उनकी पत्नी ने बच्चों को गाली देकर भगा दिया। यह भी पढ़ें- गेंद मांगने पर युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज बाद में वह बच्चों के साथ गेंद मांगने गए। जहां संजय सिंह व उनकी पत्नी ने लाठी-डंडा से मारपीट की। उनका साथ देने के लिए अन्य युवक भी आ गए। हंग...