गेंद डली एक, विकेट गिरे दो; वुमेंस क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, बोर्ड को मांगनी पड़ी माफी
नई दिल्ली, जून 5 -- कभी आपने ऐसा स्कोरबोर्ड देखा है, जहां पारी के दौरान एक गेंद डली और विकेट दो गिर गए हो? शायद नहीं, मगर ऐसा नेपाल बनाम भूटान वुमेंस क्रिकेट मैच के दौरान हुआ है। इस मैच के दौरान भूटान की रित्शी चोडेन के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मामला कुछ ऐसा है कि नेपाल और भूटान के बीच मलेशिया के मंटिन में ACC प्रीमियर कप T20I का मैच खेला जा रहा था। इस मैच में नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 113 रन बोर्ड पर लगाए थे। जैसे ही भूटान की टीम बैटिंग करने आई तो नेपाल ने मैच की पहली गेंद पर ही विकेट चटका दिया। पारी की पहली गेंद पर विकेट गिरने की चलते नंबर-3 की बैटर रित्शी चोडेन तैयार नहीं थीं, जिस वजह से वह समय पर क्रीज पर नहीं पहुंच पाईं और टाइम आउट के चलते उन्हें आउट दे दिया गया। भूटान की रित्शी चोडेन वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.