गंगापार, मार्च 5 -- होली की छुट्टी पर गांव के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान गेंद दूसरे समुदाय के मड़हे पर चली गई। गेंद मांगने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मऊआइमा थानांतर्गत ग्राम किरांव में चौहान का पूरा के समीप में बुधवार की शाम एक पक्ष के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बताया गया है कि गेंद दूसरे पक्ष के मड़हे में चली गई। गेंद मांगने के दौरान विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बड़े पहुंच गए। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पुलिस को दी गई। मामला दो समुदाय का होने के चलते। एसीपी फूलपुर विवेक यादव, मऊआइमा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर शांत कराया। एहतेयातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मऊआइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.