कटिहार, फरवरी 3 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में सोमवार को गेंद खेलने के दौरान नाला में गिरने से तीन वर्षीय बालक जिशांत की मौत हो गयी है। मौत की खबर से घर में मातम छा गया। शव को लेकर परिजन ब्लॉक परिसर पहुंचे। जहां पर बीडीओ ने पोस्टमार्टम कराने और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि भवानीपुर में पंचायत से पीसीसी नाला निर्माण किया गया था। जिसमें नाले के ऊपर ढक्कन नहीं लगाए गए थे। जिशांत गेंद लेकर खेल रहा था। अचानक गेंद नाला में गिर गया। इस बीच जिशांत नाले के पास गया और अंदर झांकने लगा। इसी बीच नाले के अंदर फिसल कर गिर गया। नाला में पानी रहने के कारण जिशांत की मौके पर ही मौत हो गई। बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर परिजनों से पोस्टमार्टम कराने को कहा। मगर वे लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.