अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत अमानीगंज विकासखंड के ग्राम सुमेरपुर निवासी किसान प्रदीप कुमार ने गेंदा की खेती करके क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कम लागत और अधिक मुनाफे वाली इस खेती में परंपरागत फसलों से हटकर व्यावसायिक बागवानी किया व इसके लिए अन्य किसानों को वह प्रेरित भी कर रहे है। प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पहले परंपरागत तरीके से गेंदा की खेती करते थे, लेकिन वर्ष 2024-25 में उद्यान विभाग के मार्गदर्शन से उन्होंने इसे व्यवस्थित रूप से अपनाया। मात्र 0.2 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा की खेती शुरू की। तीन महीने में फसल तैयार हुई और उन्होंने 75 क्विंटल गेंदा फूल उत्पादित किया। इसे नाका बाजार मकबरा और नवीन सब्जी मंडी में 5500 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा। कुल आमदनी लगभग 4.20 ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.