नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को कहा कि ऋषभ पंत अपनी विकेट खुद ही गंवा रहे हैं, जबकि वह इसके लिए गेंदबाजों को मेहनत नहीं करवा रहे और और इसी वजह से मौजूदा आईपीएल सत्र में लखनऊ सुपर जाएंट्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मौजूदा सत्र में पंत का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें कई बार उन्होंने बहुत कम स्कोर बनाए हैं। उन्होंने एकमात्र अच्छी पारी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 68 रन की खेली। सुपर जाएंट्स की टीम इस समय अंक तालिका में सातवें स्थान पर है जिसकी मुख्य वजह उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। पंत और सुपरजाएंट्स के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, ''उन्हें अपनी कमियों पर काफी गहराई से सोचने की जरूरत है। उनकी समस्याएं बनी हुई हैं, विशेषकर इसल...