गेंदबाजों के दम पर भारत ने जीती 5 मैचों की वनडे सीरीज, न्यूजीलैंड में तीसरी बार किया ये कारनामा
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को पांचवें और अंतिम वनडे में 22 रन से हराया। लो स्कोरिंग मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। भारत ने माउंट मोनगानुई में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। भारत के लिए अक्षर पटेल और ईशान किशन ने सर्वाधिक रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड की टीम आखिरी वनडे में 48.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीती। यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को पसंद नहीं आएगा BCCI का बयान, अंडर-19 टीम के जश्न का किया सपोर्टभारत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.