देहरादून, जून 26 -- महिला को सम्मोहित कर गृह शांति का झांसा देकर दो जालसाज सोने के जेवर, मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए। घटना 22 जून की दोपहर पलटन बाजार की है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगोत्री विहार, चिड़ोवाली निवासी रमा रावत 22 जून की दोपहर करीब 12:40 बजे पलटन बाजार में जा रही थीं। इसी दौरान तहसील चौक के पास उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति मिले। इनमें से एक खुद को पुजारी बता रहा था, जबकि दूसरा खुद को बहुत दुखी बता रहा था। दोनों ने अपनी बातों के जाल में फंसाकर महिला को गृह शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने का झांसा दिया और सम्मोहित कर लिया। अनुष्ठान के नाम पर शातिरों ने रमा रावत के गले की सोने की चेन, कुंडल, पर्स और मोबाइल अपने पास रखवा लिए। इसके बाद उन्होंने महिला को 20-30 कदम आगे चलकर वापस आने को...