पटना, फरवरी 6 -- गृह विभाग ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर पत्र लिखा है। शुक्रवार को जारी पत्र के अनुसार, गृह विभाग के संयुक्त सचिव ने डीजीपी, होमगार्ड एवं अग्निशाम सेवाओं की डीजी, जेल आइजी, विशेष सुरक्षा दल के समादेष्टा, रेलवे के एडीजी, अभियोजन निदेशालय के निदेशक और सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक को पत्र लिखकर 31 दिसंबर, 2025 की स्थिति पर आधारित चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग के स्तर से 15 एवं 16 दिसंबर 2025 को भी पत्र दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.