मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पानापुर करियात थाने में हिरासत में लेकर बाइक चोरी के आरोपित और उसके बहनोई को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में गृह विभाग के अवर सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने एसएसपी से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अविलंब मानवाधिकार आयोग में रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।मानवाधिकार आयोग ने विभाग से जवाब मांगा है कि मानवाधिकार के उलंघन के इस मामले में दोनों पीड़ित को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश क्यों नहीं दिया जाए। साथ ही मामले में आरोपित तत्कालीन थानेदार राजबल्लभ यादव पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। एसएसपी कांतेश मिश्रा के अनुसार मामले में आरोपित दारोगा के खिलाफ पानापुर में पीड़ित पक्ष की मां वीणा देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही मामले में मान...