प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड परीक्षा के अगले चरण में 21 दिसंबर को प्रस्तावित गृह विज्ञान और वाणिज्य विषयों कर प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार, अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1:30 घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 21 दिसंबर को सुबह नौ से 11 बजे की पाली में गृह विज्ञान और तीन से पांच बजे की पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.