पटना, मई 14 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय प्रधानमंत्री की अपील पर बिहार में अपने दौरे के दरम्यान सुरक्षा में महज दो वाहन का इस्तेमाल करेंगे। इसको लेकर बिहार के मुख्य सचिव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने पत्र भेजा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को लिखे पत्र में नित्यानंद राय ने कहा है कि उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता वाहन का उपयोग नहीं करें। पत्र की प्रतिलिपि संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया को भी भेजी गई है। गृह राज्य मंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल की बचत के आह्वान का अनुपालन हो। इधर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के निजी सचिव प्रशांत रंजन ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को पत्र भेजा है कि नित्यानंद राय के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में वाहनों की संख्या सीमित रखी ...