रांची, अक्टूबर 30 -- रांची। झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ की ओर से छह दिसंबर को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गृहरक्षा वाहिनी के महानिदेशक एमएस भाटिया से मुलाकात कर उन्हें समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने बकाया एरियर भुगतान, पीएफ, सेवानिवृत्ति लाभ और नियमितीकरण की मांग उठाई। बैठक में बताया गया कि एरियर का मामला हाईकोर्ट में अवमानना सुनवाई के अधीन है, जबकि अन्य मांगें सरकार के स्तर की हैं। प्रतिनिधिमंडल में कैलाश नाग, शिवशंकर गोप, गोविंद महतो और धन सिंह लोहरा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...