चाईबासा, अगस्त 3 -- चाईबासा। गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ की महिला जिलाध्यक्ष फरवरी कुंकल के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को 6 सूत्री का मांग पत्र सौंपा गया। मौके पर उपाध्यक्ष सावित्री बिरुवा, संगठन सचिव बृजमोहन तियू उपस्थित थे। संघ ने बिहार के तर्ज पर झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को भविष्य निधि व कर्मचारी बीमा तथा पेंशन का लाभ देने, सेवानिवृत्त होने पर एक मुस्त अनुदान की राशि का भुगतान व जवानों को पूरे वर्ष नियमित सेवा में प्रतिनियुक्ति करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...