सराईकेला, मार्च 2 -- सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या-01/2025 के आलोक में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समर्पित आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। स्क्रूटनी के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर उनका निस्तारण किया गया। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गृह रक्षक नव-नामांकन से संबंधित अभ्यर्थियों की मास्टर शीट तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है। मास्टर शीट के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह की अवधि के भीतर शारीरिक / लिखित / तकनीकी जांच परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित सूचना समाचार पत्रों, जिला की आधिकारिक वेबसाइट से प्रकाशित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...