नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 17, 18 और 19 जुलाई 2026 को पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बॉर्डर सुरक्षा, गवर्नेंस, कानून व्यवस्था और विकास पर केंद्रित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।18 जुलाई को सुबह सिलीगुड़ी में बीएसएफ की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा कर 18वीं बटालियन बॉर्डर आउटपोस्ट पर बीएसएफ के जवानों से संवाद करेंगे। साथ ही, बीएसएफ के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर को 'पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से जुड़े मामलों' पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद, पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक करेंगे और शाम में बंगाल में जन्म और मृत्यु पंजीकरण से जुड़े मामलों पर बैठक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...