नई दिल्ली, जून 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने बुधवार को नारायणा दमकल केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिचालन तत्परता, प्रतिक्रिया का समय, वर्तमान उपकरण की उपलब्धता तथा कार्मिक तैनाती का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन किया। इसके साथ ही उन्होंने मौसमी उच्च-जोखिम वाली घटनाओं से निपटने के लिए तैयार विशेष आपदा एवं आकस्मिकता योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अग्निशमन वाहनों (फायर टेंडर्स), उन्नत बचाव उपकरणों तथा संचार अभिलेखों का निरीक्षण किया ताकि आपातकालीन कॉल प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि दमकल केन्द्र में आधुनिकीकरण का गंभीर अभाव है। यह भी पढ़ें- क्या आपकी इमारत दिल्ली के फायर सेफ्टी मानकों को पूरा करती है, देखें लिस्ट; NOC कैसे मिलेगी? कई ...