गृह मंत्री जी हंस रहे हैं, योजना बना रखी है; प्रियंका गांधी ने चाणक्य पर अमित शाह से क्या कह दिया
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Loksabha news: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने गुरुवार को लोकसभा में प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक पर जवाब दिया। संबोधन के दौरान उन्होंने दार्शनिक और राजनीतिक रणनीतिकार चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आज वह जिंदा होते तो गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक कुटिलता देखकर चौंक जाते। उनकी तरफ से इस बयान को सुनकर गृहमंत्री अमित शाह और वहां मौजूद सभी सांसद भी हंस पड़े। महिला आरक्षण विधेयक और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर बयान देते हुए प्रियंका गांधी ने हल्के-फुल्के अंदाज में गृहमंत्री अमित शाह की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का यह कदम वास्तव में एनडीए शासित केंद्र का चुनावी लाभ बनाए रखने का राजनीतिक तुरुप का पत्ता है। इससे पहले हुए प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि इन विधेयकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.