पटना, जून 16 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. निखिल आनंद ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर हमला बोला है। मंगलवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि जयराम रमेश को गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने से पहले उनकी दिनचर्या देखनी चाहिए। गृह मंत्री के सामने वे फीका और हल्का पड़ जाएंगे। उनके सामने कांग्रेस नेताओं का कोई वजूद नहीं है। जिस लगन, भावना और जोश के साथ गृह मंत्री अमित शाह भारत के गृह मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वह बेमिसाल है। हमारा मानना ​​है कि वे गृहमंत्री के तौर पर भारत के 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की एक प्रतिछवि दिखलाई पड़ते हैं। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और राहुल गांधी एक नाकाम नेता साबित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...