मोतिहारी, अप्रैल 11 -- शिव कुमार, मधुबन। किसान अभय कुमार सिंह व गृहिणी उषा सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह एसएससी (सीजीएल) की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। गृह मंत्रालय विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) बनकर क्षेत्र सहित जिले का नाम रौशन किया है। उसने मुजफ्फरपुर में रहकर 2016 में 10 सीजीपीए व 2018 में साइंस (मैथ) से इंटरमीडिएट किया। वह मैट्रिक व इंटर में स्कूल और कॉलेज टॉपर रहा। वर्ष 2022 में केरल के कोचीन यूनिवर्सिटी से बीटेक किया। वर्ष 2025 की सीजीएल की प्रतियोगी परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही उसने बाजी मार ली। उसके बाद विभागीय दो परीक्षा को फेस कर गृह मंत्रालय में एएसओ के पद पर अपनी क्षमता से उत्तीर्णता प्राप्त की।मेधावी छात्र के एएसओ के पद पर चयन होने पर मधुबन के विधायक राणा रणधीर सिंह,मुखिया मनोहरी देवी,सरपं...