मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिकपुर में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीडीपीओ उर्वशी कुमारी ने की। इस दौरान उन्होंने सेविकाओं को एईएस जागरूकता अभियान के तहत गृह भ्रमण कर लोगों को बचाव की जानकारी देने का निर्देश दिया।इस दौरान केंद्रों को समय पर खोलने, बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार पोषाहार उपलब्ध कराने तथा स्कूल पूर्व शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। साथ ही बच्चों को समय पर अभिभावकों के साथ ही घर भेजने का निर्देश दिया। बैठक में केंद्रों में नामांकित सभी बच्चों का अपार आईडी पूर्ण कर विद्यारंभ प्रमाण पत्र के साथ स्कूल में नामांकन कराने पर जोर दिया गया। समूह आधारित गतिविधियों जैसे अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रमों में जनसहभागिता बढ़ाने तथा ला...