रिषिकेष, मार्च 28 -- जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वार्षिक परीक्षा फल घोषित किए गए। सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले सभी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को आदर्श नगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव लोचन आश्रम के महंत ह्यग्रीवाचार्य महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि वार्षिक परीक्षा विद्यालय की वार्षिक प्रस्तुति को दर्शाता है और यह आवश्यक भी है। इसके जरिए विद्यालय के बच्चों को प्रतिभा निखरती है। यह शिक्षक की परफॉर्मेंस को भी दर्शाता है। विद्यालय के कोषाध्यक्ष नवल किशोर कपूर ने कहा कि आदर्श नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में संस्कारवान शिक्षा के साथ नई शिक्षा नीति के तहत अध्ययन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.