छपरा, फरवरी 27 -- गृह निर्माण कंपनी वास्तु विहार के सीएमडी विनय तिवारी को मातृशोक दिघवारा। गृह निर्माण कंपनी वास्तु विहार के सीएमडी विनय कुमार तिवारी की मां श्शैल देवी का 26 फरवरी की देर रात निधन हो गया। दिनांक 27 फरवरी को हराजी, दिघवारा, सारण में आमी मंदिर के निकट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामवासियों , वास्तु विहार और उनकी अन्य सहयोगी कंपनियों के कर्मचारियों ने घाट पर उपस्थित होकर अंतिम संस्कार की रस्मों में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।शोकाकुल तिवारी परिवार में सुषमा तिवारी, दिनेश तिवारी, अंजनी तिवारी, सत्यम तिवारी, सार्थक तिवारी और अन्य परिजनों से मिलकर उपस्थित लोगों ने उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई क...