देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। डूडा से संबद्ध अवर अभियंता गृह जिले में तैनात है। वह गोरखपुर के पते पर जिले में 13 साल से तैनात हैं। तीन साल पहले गृह जिले से भी निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया, लेकिन अभी तक सर्विस बुक में निवास प्रमाण पत्र का ब्योरा नहीं दर्ज कराया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में नवीन कुमार अवर अभियंता पद पर तैनात हैं। उन्होंने निर्माण कार्यो को संपादित कराने को अपने को डूडा से भी संबंद्ध करा लिया है। वह लगभग 13 साल से जिले में कार्यरत हैं, जबकि वह मूल से जिले के लार ब्लाक के उसरहां निवासी हैं। उन्होंने गोरखपुर का पता दिखाकर जिले में अपनी तैनाती करा लिया। तब से वह पहुंच के बल पर गृह जिले में ही जमे हुए हैं। करीब एक साल पहले 17 जुलाई-23 को अवर अभियंता नवीन कुमार ने जिले से भी अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा लि...