गृह जनपद में कार्यकर्ताओं संग रुके प्रदेश अध्यक्ष, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाराजगंज, मई 26 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठनात्मक चर्चा के साथ आत्मीयता और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। अपने गृह जनपद महराजगंज पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम एवं सामूहिक भोजन किया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक संगठित, सक्रिय और प्रभावी संगठन के निर्माण में जुट जाएं : पंकज चौधरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकार अमित अंजन, प्रमोद यादव और श्याम देव साहनी ने देशभक्ति एवं लोकसंस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी अपनी प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.