मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान में गुरुवार को एक महिला ने कथित रूप से गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।गांव पुरबालियान निवासी 36 वर्षीय सरिता पत्नी मदन सैनी ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सरिता अपने पीछे 15 वर्षीय और 13 वर्षीय दो पुत्रों को छोड़ गई है। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में शोक का ...