गृह क्लेश से परेशान महिला ने पीया कीटनाशक, मौत
बाराबंकी, अगस्त 2 -- हैदरगढ़(बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंका में कोतवाली क्षेत्र के तकिया मजरे अंसारी गांव में गृह कलह से तंग आकर रविवार की सुबह एक महिला ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। यहां की निवासिनी हसमतुल 56 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रज्जब अली के तीन बेटे व बहुएं सहित बड़ा परिवार है। सुबह घर के लोग काम में व्यस्त थे। महिला ने घर में रखी खेत में डालने वाली कीट नाशक दवा पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को बताया कि उन्होंने कीटनाशक की एक लीटर की पूरी बोतल पी लिया है। परिजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी हैदरगढ़ ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.