अमरोहा, अप्रैल 27 -- गृह क्लेश से परेशान युवक ने घर में छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का परिजनों से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक ही वह बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो युवक का शव कमरे में छत में लगे कुंडे में साड़ी से लटका हुआ था। मौके पर परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के तमाम लोग मौके पर जुट गए। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि युवक के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह मेहनत-मज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.