मेरठ, अप्रैल 21 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार रात महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार लोहियानगर निवासी अश्वनी (33 वर्ष) पत्नी सोनू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। पति सोनू हलवाई का काम करता है। दंपति के दो बच्चे हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे जब पति घर पहुंचा तो उसने अश्वनी का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- टिनशेड म...