फिरोजाबाद, अप्रैल 9 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव असरावली में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशा देवी 20 पत्नी रामभरत निवासी असरावली थाना नसीरपुर की शादी लगभग 10 माह पूर्व ही हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति में आए दिन झगड़ा मारपीट होने लगी। जिसके कारण महिला ने गुरुवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...