मैनपुरी, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बिरतिया में गृह क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुबह 8 बजे के करीब कमरे में लटका मिला तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक को उतारा गया और जिला चिकित्सालय ले जाया जहां से आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी लेकिन पोस्टमार्टम नहीं करवाया। तहरीर भी नहीं दी गई। युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। ग्राम बिरतिया निवासी 19 वर्षीय विशाल पुत्र राजकुमार का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया है कि उसका परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि परिवार के लोग उसका शव फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय ले गए जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.