मेरठ, मई 8 -- हस्तिनापुर नगर की अनाज मंडी कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। शुक्रवार सुबह अनाज मंडी निवासी जोनी (35 वर्ष) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उस समय उसकी पत्नी भी नहीं थी। जोनी के तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, तो पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का प्रतीत हो रहा है। यह भी पढ़ें- राजरूपपुर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी लगाकर दी जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...