मेरठ, मार्च 17 -- टीपी नगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती के पास रेलवे लाइन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मलियाना निवासी 30 वर्षीय सनी सैनी पुत्र सतीश हलवाई का काम करता था। कुछ समय से घरेलू कलह के कारण परेशान चल रहा था। सोमवार शाम 4:30 बजे उसने नई बस्ती रेलवे लाइन के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, उसकी एक बेटी है। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.