गृह क्लेश में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
हाथरस, मई 24 -- गृह क्लेश में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास -(A) हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने गृह क्लेश में रविवार को ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया।- यह भी पढ़ें- गृह क्लेश में विवाहिता ने खाया विषाक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.