गृह क्लेश में महिला ने लगाईं फांसी उपचार के दौरान मौत
संभल, मई 28 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव में मुरादाबाद के गांव शेरूआ चौराहा निवासी महिला रोशन जहां (23) पत्नी निजाम की तीन साल पहले असमोली थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर काफुरपुर में खालू के लड़के के साथ शादी हुई थी। पांच दिन पहले गृह क्लेश के चलते महिला ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से फांसी लगा ली थी। लेकिन समय रहते परिजनों ने महिला को फंदे से उतारते हुए तुरंत ही मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां पर महिला का उपचार चल रहा था। लेकिन बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। सूचना लगते ही तुरंत ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। यह भी पढ़ें- घरेलू क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.